Territories/Divisions of Rajasthan - REET GK

राजस्थान के प्रमुख संभाग इस प्रकार है:-

1. जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनू
2. जोधपुर संभाग- जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर
3. भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर
4. अजमेर संभाग- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर
5. कोटा संभाग- कोटा, बुंदी, बांरा, झालावाड़
6. बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू
7. उदयपुर संभाग- उदयपुर, राजसंमद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

अन्तराष्ट्रीय सीमा सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
  1. अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग- बीकानेर व जोधपुर
  2. सर्वाधिक अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- जोधपुर
  3. न्युनतम अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग-बीकानेर
  4. अन्तराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय-बीकानेर
  5. अन्तराष्ट्रीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय -जोधपुर
  6. अन्तराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग- जोधपुर
  7. अन्तराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- बीकानेर

अन्तर्राज्यीय सीमा सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
  1. अन्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाले संभाग-सात
  2. सर्वाधिक अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाला सम्भाग- उदयपुर
  3. न्युनतम अन्तराज्जीय सीमा सीमा बनाने वाला संभाग- अजमेर
  4. अन्तराज्जीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय- भरतपुर
  5. अन्तराज्जीय सीमा से दुर संभागीय मुख्यालय- जोधपुर
  6. अन्तराज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग -जोधपुर
  7. अन्तराज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- भरतपुर
  8. दो बार अन्तराज्जीय सीमा बनाने वाला संभाग- उदयपुर(चित्तौड़गढ़ के दो भाग)

  • राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग- अजमेर
  • सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग-अजमेर
  • सर्वाधिक नदियों वाला संभाग-कोटा(नदियांे वाला जिला- चित्तौड़गढ़)
  • सबसे कम नदियों संभाग- बीकानेर(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)

राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई।अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।

  • 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना।
  • 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।

भरतपुर संभाग दो संभागों से अलग होकर बना जो निम्न है।
जयपुर संभाग से भरतपुर व धौलपुर लिये गये तथा कोटा संभाग से सवाई माधोपुर व करौली लिये गये।
राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप 1 नवम्बर 1956 को आया। वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले 2संभाग(जोधपुर व उदयपुर) है तथा 5 जिलों वाला संभाग एक जयपुर है।तथा 4 जिलों वाले संभाग(बीकानेर, कोटा, भरतपुर, अजमेर)4है।

  • 4 जुन, 2005 से पुर्व 7 जिलों वाला संभाग- जयपुर, 6जिलों वाला संभाग- जोधपुर  व कोटा,5 जिलों वाला संभाग उदयपुर, 4जिलों वाला संभाग 2(बीकानेर व अजमेर) थे।

परीक्षा सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न:
1. राजस्थान दिवस मनाया जाता है ? - 30 मार्च|
2.मतस्य संघ का प्रशासन  राजस्थान को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया ?- सन 1949 में ( 15 मई 1949 को जब मत्स्य संघ का विलय  संयक्त वृहत राजस्थान में किया गया |)
3.राजपूताना के भोगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया ?- 1 नवम्बर 1956
4.वृहत राजस्थान के प्रधान मंत्री थे ?- हीरालाल शास्त्री
5.कितनी रियासतों और ठिकानो के एकीकरण से राजस्थान क़ा निर्माण हुआ ?- 19 रियासते और 3 ठिकाने |
6.1527 इ में महाराणा सांगा व् बाबर के मध्य खानवा का यूद्ध किस जिले में हुआ ?- भरतपुर |
7.महाराणा प्रताप को किसने अपनी संपत्ति प्रदान की ?- भामाशाह |
8.दिबेर के यूद्ध (अक्टू- 1582) के पश्चात महाराणा प्रताप की राजधानी कहाँ थी?- चावंड|
9.मेवाड के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुरबानी दी ?- पन्नाधाय |
10.अजैयराज चोहान संस्थापक थे ?- अजमेर के |
11.महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहाँ हुआ ?- गोगुन्दा में |
12.आदिवराह की उपाधि किस राजपूत शाशक ने धारण की?- मिहिरभोज प्रथम (यह गुर्जर प्रतिहार वंश का था )
13.यूद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मागने पर किस रानी ने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया?- हाडी रानी |
14.राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शाशन किया ?- कच्छवाहा  |
15.ताम्र नगरी सभ्यता कहलाती थी ?- आह्ड की सभ्यता |
16.कालीबंगा कंहा स्थित है ?- हनुमान गढ़ |
17.मोर्य सभ्यता के प्रमाण किस स्थान पर मिले है?- विराटनगर जयपुर |
18.प्राक सिन्धु सभ्यता व् सिन्धु सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है ?- कालीबंगा से
19.प्राचीन हड़प्पा स्तरों में एक ही खेत में साथ साथ दो फसलों को उगाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ?- कालीबंगा से |
20.राजस्थान में बोद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिलते है ?- विराटनगर जयपुर |
21.राजस्थान में बोद्ध धर्म के मठ कहाँ मिले है ?- विराट नगर जयपुर |
22.राजस्थान का अभिलेखागार कहाँ स्थित है ?-बीकानेर |
23.अनाल्स एंड एंटीक्विटिस ऑफ़ राजस्थान किसने लिखी थी ?- कर्नल जेम्स टोड ने |
24.जेम्स टोड कहाँ के पोलिटिकल एजेंट थे ?- पश्चिमी राजस्थान स्टेट का |
25.1567-1568 इ में चित्तोड़ के मुग़ल घेरे के दोरान दो राजपूत सामंतों ने दुर्ग की रक्षा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए ?- जयमल ? पत्ता |
26.हल्दी घांटी युद्ध में एक मात्र मुस्लिम सरदार जो महाराणा प्रताप के साथ था ?- हाकिम खां सूरी |
27.मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसने की?- माणिक्य लाल वर्मा |
28.राजपूताना के किस राजघराने ने प्रजामंडल को संरक्षण दे रखा था?- झालावाड |
29.राजस्थान  के किस क्षेत्र ने कृषक आन्दोलन प्रारंभ करने में पहल की?- मेवाड़ |
30.बिजोलिया किसान आन्दोलन के प्रणेता कोन  थे?- साधू सीताराम दास |