#  निम्न में से कौनसा कथन बच्चे के विकास में परिवेश की भूमिका का समर्थन करता है?
(अ) शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे अकसर नैतिक रूप से अच्छे पाये जाते हैं।
(ब) कुछ शिक्षार्थी सूचनाओं का जल्दी प्रक्रमण करते हैं जबकि उसी कक्षा के अन्य विद्यार्थी ऐसा नहीं कर पाते।☑
(स) पिछली कुछ दशाब्दियों में बुद्धि लब्धांक परीक्षा में शिक्षार्थियों के औसत प्रदर्शन में लगातार वृद्धि हुई है।
(द) एक समान जुड़वाँ बच्चे जिनका लालन-पालन भिन्न घरों में हुआ है, उनकी बुद्धिलब्धि 0.75 के समान उच्च है।                         

# बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है?
(अ) बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन
(ब) वातावरण का बाल विकास पर पडऩे वाले प्रभावों का अध्ययन
(स) वैयक्तिक विभिन्नताओं का अध्ययन
(द)  उपरोक्त सभी   ☑                           

#  भाषा विकास में सहयोग करने का कौन-सा तरीका गलत है?
(अ) बच्चे को बिना टोके प्रकरण पर बात करना
(ब) उसकी अपनी भाषा के प्रयोग को अमान्य करना☑
(स) उसके प्रयोगों का समर्थन करना
(द) भाषा के प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराना      

#  आर. सी. ई. एम. द्वारा उद्देश्यों का वर्गीकरण और मानसिक प्रक्रियाऐं निम्न है?
(अ) ज्ञान, समझना, प्रयोग, सृजनात्मक☑
(ब) ज्ञान, समझना, प्रयोग सृजनात्मक, विश्लेषण
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं                                    

#  तनाव कम करने का अप्रत्यक्ष ढ़ंग कौनसा है?
(अ) उदारीकरण ☑        
(ब) दूसरे लक्ष्यों का प्रतिस्थापन
(स) रूकावट को दूर करना  
(द) विश्लेषण और निर्णय    

# किशोरावस्था की प्रमुख समस्या है?
(अ) वजन बढ़ाने की 
(ब) शिक्षा की
(स) समायोजन की    ☑
(द) अच्छे परीक्षा परिणाम देने की

# निम्न में शैशवावस्था की विशेषता नहीं है?
(अ) शारीरिक विकास में तीव्रता
(ब) मानसिक क्रियाओं में तीव्रता
(स) दूसरों पर निर्भरता
(द) नैतिकता का होना  ☑                                  

# फ्रायड के अनुसार किस अवस्था में कामेच्छाएँ सापेक्ष रूप से निष्क्रिय रहती है?
(अ) मुखीय            
(ब) गुदीय
(स) लैंगिग               
(द) प्रसुप्ति☑                       

#  निम्न में से कौनसा हमारे इन्द्रिय सुख की इच्छाओं का भण्डार गृह है?
(अ) अदम्   ☑          
(ब) अहम्
(स) परम अहम्                  
(द) सूक्ष्म अहम्                     

#  मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए निम्नलिखित में से कौनसा तरीका सही नहीं है?
(अ) कुछ नजदीक विश्वसनीय मित्र हो
(ब) अपनी समस्याएँ अपने तक रखे☑
(स) कुछ मनोरंजन की अभिरूचि रखे
(द) किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से अपनी समस्याओं की चर्चा करें            

#  कौनसा सूत्र सही है?
(अ) परिपक्वता + अधिगम = विकास☑
(ब) परिपक्वता म अधिगम = विकास
(स) परिपक्वता + विकास = अधिगम
(द) विकास + अधिगम = परिपक्वता                   

#  निम्न में से कौनसा कारक समस्या समाधान में बाधक हो सकता है?
(अ) रूचि                 
(ब) बुद्धि
(स) मानसिक वृत्ति    ☑
(द) पूर्व अधिगम सार            

#   मानसिक स्वास्थ्य की विधियाँ है?
(अ) संरक्षित विधि  
(ब) निरोधात्मक विधि
(स) उपचरात्मक विधि      
(द) उपर्युक्त सभी ☑               

# कौनसी उम्र में बच्चों क मानसिक विकास लगभग पूर्ण हो जाता है?
(अ) 6 वर्ष  
(ब) 8 वर्ष
(स) 11 वर्ष   
(द) 14 वर्ष ☑                                     

# एक किशोर अपने अध्यापक द्वारा दण्डित होने पर अपने छोटे भाई बहिन या दोस्त को पीटता है या कुर्सियाँ व टेबल तोड़ता है। यह उदाहरण है?
(अ) विस्थापन☑       
(ब) क्षतिपूर्ति
(स) प्रतिगमन 
(द) भावनात्मक अभिव्यक्ति  

#  निम्न में से कौनसा कथन विकास के संबंध में सही नहीं है?
(अ) विकास प्रतिमानों की कुछ निश्चित विशेषताओं की भविष्यवाणी कर सकता है।
(ब) विकास का उद्देश्य वंशानुगत क्षमता का विकास करना है। ☑  
(स) विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभाव्य खतरे नहीं होते है।
(द) प्रारम्भिक विकास बाद के विकास से अधिक महत्त्वपूर्ण है।                     

# निम्न में से कौनसी विशेषता सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की नहीं है?
(अ) बालकों की देखभाल के अनुभव उन्हें स्कूल के लिए प्रभावशाली ढंग से तैयार नहीं करते।
(ब)  नियमित स्वास्थ्य संबंधी देखभाल नहीं मिलती ☑
(स) व्यापक एवं विविध अनुभवों को प्राप्त करने का मौका नहीं मिलता
(द) विद्यालय में अच्छा करने के लिए अभिप्रेरित नहीं किया जाता।     

# इनमें से एक विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(अ) निरंतर प्रक्रिया            
(ब) गतिशील प्रक्रिया
(स) पूर्व कथनीय प्रक्रिया   
(द) प्रतिवर्ति प्रक्रिया  ☑                         

#  निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) जो अध्याय यह विश्वास करता है कि विकास प्रकृति की वजह से होता है, वह अनुभव प्रदान करने को महत्त्व नहीं देता
(ब) प्रारम्भिक अनुभव महत्त्वपूर्ण होते है और अध्यापक का हस्तक्षेप भी महत्त्वपूर्ण होता है
(स) प्रारम्भिक जीवन की नकारात्मक घटनाओं के प्रभावों से कोई भी अध्यापक बचाव नहीं कर सकता ☑
(द) व्यवहारिक परिवर्तन के सन्दर्भ में विकास वातावरणीय प्रभावों के फलस्वरूप होता है    

# निम्न में से कौनसा कारण बालक के स्वस्थ भावात्मक विकास में सहायक नहीं है?
(अ) बालक के कार्यों को सामाजिक स्वीकृति मिलना
(ब) परिवार एवं विद्यालयों में संवेगों का दमन ☑
(स) विद्यालय में उपर्युक्त शिक्षण विधियों का प्रयोग
(द) शिक्षक द्वारा व्यवहार के सही उदाहरण प्रस्तुत करना   

# मानसिक थकान का लक्षण है?
(अ) शरीर में दर्द    
(ब) तेज और कठिन श्वास आना
(स) असामान्य व्यवहार      
(द) ध्यान का केन्द्रित न होना ☑      

#  भग्नाशा का सबसे बड़ा आंतरिक कारण है?
(अ) असंगत आवश्यकताएँ 
(ब) मानसिक संघर्ष ☑
(स) परिस्थिति             
(द) नैतिक आदर्श         

#   निम्नलिखित में कौनसा मेल सही नहीं है?
(अ) अन्तर्मुखी-स्वयं अपने में रहना
(ब) प्रक्षेपण-अपनी गलती दूसरों पर डालना
(स) युक्तिकरण-अपना गुस्सा दूसरों पर उतारना ☑
(द) प्रतिगमन-पुरानी आदतों में लौटना                  

#  अच्छी स्मृति की विशेषताएँ हैं?
(अ) शीघ्र पुन: स्मरण
(ब) शीघ्र पहचान
(स) अच्छी धारणा    
(द) ये सभी  ☑           

# छात्रों में सीखने की योग्यता निर्भर करती है?
(अ) सामाजिकता पर 
(ब) संस्कृति पर
(स) परिवार पर      
(द) व्यक्तिगत भिन्नता पर ☑  

# अभिवृत्ति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) यह मनुष्य की एक प्रकार की भावना है
(ब) यह जन्मजात नहीं होती बल्कि अर्जित की जाती है।
(स) यह परिवर्तित हो सकती है
(द) इस पर बुरे पर्यावरण का प्रभाव नहीं पड़ता  ☑    

# विद्यालय आधारित आकलन....
(अ) परीक्षा के लिए शिक्षण को बढ़ावा देता है, क्योंकि उसमें निरंतर परीक्षण होता है।
(ब) परिणामों की अपेक्षा तकनीकों पर केन्द्रित है।
(स) क्या आकलित किया जाएगा इस पर शिक्षार्थियों को कम नियंत्रण प्रदान करता है।
(द) रचनात्मक प्रतिपुष्टि उपलब्ध कराते हुए सीखने में संवर्धन करता है। ☑         

# शैशवावस्था सीखने का आदर्श काल है, यह किसने कहा ?
(अ) वेलेंटाइन  ☑
(ब) पियाजे
(स) स्किनर   
(द) हरलॉक                                

#  किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार विकास एक सतत और धीमी-धीमी प्रक्रिया है?
(अ) कोलसनिक    
(ब) पियाजे
(स) स्किनर   
(द) हरलॉक  ☑                              

# बाल्यावस्था होती है?
(अ) पाँच वर्ष तक   
(ब) बारह वर्ष तक ☑
(स) इक्कीस वर्ष तक
(द) इसमें से कोई नहीं              

 # विकास में वृद्धि से तात्पर्य है?
 (अ) ज्ञान में वृद्धि 
 (ब) संवेग में वृद्धि
 (स) वजन में वृद्धि
 (द) आकार, सोच, समझ, कौशलों में वृद्धि ☑